स्वस्थ हुए प्रभु जगन्नाथ, चांडिल में धूमधाम से मना नेत्रोत्सव

चांडिल के श्री साधु बांध मठिया में प्रभु जगन्नाथ का नेत्रोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वस्थ होने के बाद प्रभु ने भक्तों को दर्शन दिए।

चांडिल. श्री साधु बांध मठिया दशनामी नागा संन्यासी आश्रम (चांडिल) में मंगलवार को प्रभु जगन्नाथ का नेत्र उत्सव किया गया. इस दौरान मंदिर में प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्र की पूजा-अर्चना व हवन पूजन किया गया. पूजा-अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया. हवन-पूजन के बाद ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया. ब्राह्मण भोजन के दौरान जूना आखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने साधु-संतो व ब्राह्मणों के बीच दान दक्षिणा किया. इस दौरान साधु बांध मठिया के महंत इन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि जेष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा में स्नान यात्रा के बाद प्रभु जगन्नाथ बीमार हो गये थे. इस दौरान प्रभु एकांतवास में चले गये थे. अब उपचार के बाद प्रभु स्वस्थ हो कर भक्तों को दर्शन दिये. मंगलवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या को प्रभु श्री जगन्नाथ का नेत्र उत्सव मनाया गया. गुरुवार को प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा का तीन अलग-अलग रथों से मौसीबाड़ी जाएंगे. रथो के आगे आगे सकीर्तन मंडली कीर्तन करते हुए चलेंगे. इस अवसर पर जायदा के महंत केशवानंद सरस्वती, मठिया के महंत इंद्रानंद सरस्वती, महंत मेघानंद सरस्वती, पंचायत समिति सदस्य राजिया सुलताना, पूर्व जिप सदस्य मधु सुदन गोराई, संचय चौधरी, दीपू जायसवाल, गणेश वर्मा, अनंत आर्डी, लालमोहन दास उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Himanshu gope

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >