खरसावां. जिला परिवहन कार्यालय की ओर से मंगलवार को कुचाई प्रखंड के मरांगहातु पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया. शिविर में ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं परीक्षा ली गयी. कुल 146 अभ्यर्थियों में 96 सफल, 13 असफल और 37 अनुपस्थित रहे. सफल अभ्यर्थियों को बीडीओ साधु चरण देवगम ने लर्निंग लाइसेंस वितरित किया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर लाइसेंस सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने वाहन चालकों से वैध लाइसेंस रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
कुचाई में लर्नर लाइसेंस शिविर, 96 अभ्यर्थी हुए सफल

सफल अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस देते कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम | Prabhat Khabar Network
खरसावां के कुचाई में आयोजित लर्नर लाइसेंस शिविर में 146 में से 96 अभ्यर्थी सफल रहे। बीडीओ ने सफल अभ्यर्थियों को लाइसेंस वितरित किए।