लाको बोदरा की जयंती पर रक्तदान शिविर, 75 लोगों ने किया रक्तदान

वारंगक्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती के अवसर पर कुचाई में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. 75 यूनिट रक्त दान कर युवाओं और स्थानीय लोगों ने मानव सेवा में योगदान दिया. एसडीपीओ ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला.

खरसावां : वारंगक्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर शनिवार को कुचाई स्थित कल्याण अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में युवाओं व स्थानीय लोगों ने उत्साह दिखाते हुए कुल 75 यूनिट रक्तदान किया. कार्यक्रम का उद्घाटन आइटीडीए पीडी उषा मुंडू, सरायकेला एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज, कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मुंडा और मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

रक्तदान से मिलता है जीवनदान : एसडीपीओ

सरायकेला एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों से आम जनता में जागरुकता बढ़ती है और समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है.

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया. शिविर को सफल बनाने में अस्पताल कर्मियों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा. मौके पर अमित चौबे, रामचंद्र सोय, डॉ. अनुपमा कुमारी, संदीप बांकिरा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >