कुचाई सीएचसी में बढ़ते मलेरिया मामलों पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, चलाया गया विशेष फॉगिंग अभियान

कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ते मलेरिया के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष फॉगिंग अभियान चलाया. जानें बचाव के उपाय.

खरसावां. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में बढ़ते मलेरिया के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विशेष फॉगिंग अभियान चलाया. जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल परिसर, सभी वार्डों, झाड़ियों और आसपास के आवासीय क्षेत्रों में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप को कम करने का प्रयास किया गया. अभियान का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल आने वाले लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को मच्छरजनित रोगों से सुरक्षित रखना था.

जिला मलेरिया पदाधिकारी ने क्या कहा?

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग के साथ साफ-सफाई, जलभराव रोकना और जनजागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से घर और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की. अभियान के दौरान एमपीडब्ल्यू कैलाश चंद्र महतो एवं फॉगिंग कर्मी रूपक मौजूद रहे. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मलेरिया नियंत्रण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >