खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत पंचगछिया गांव चोरों ने उड़ाई कॉयमें चोरों केौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने बिजली के ट्रांसफॉर्मर को ही अपना निशाना बना लिया. सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव में लगे 16 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से कॉयल की चोरी कर ली.
घटना के बाद से ट्रांसफॉर्मर का ड्रम खंभे पर ही लटका हुआ है और बाकी सामान जमीन पर बिखरा पड़ा है. इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.
सुबह पता चला, पुलिस और विभाग को दी सूचना
मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर खंभे पर लटके क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए. चोरी की इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. बिजली गुल होने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है. इस सिलसिले में ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय खरसावां थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसके साथ ही विद्युत विभाग के एसडीओ को औपचारिक आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की पुरजोर मांग की है.
उमस भरी गर्मी और अंधेरे से बढ़ी परेशानी
ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के कारण पंचगछिया गांव में इन दिनों शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है. उमस भरी इस गर्मी में बिजली गुल रहने से पंखे और कूलरों ने काम करना बंद कर दिया है, जिससे घरों में रहना मुहाल हो गया है. बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है, और विद्यार्थियों को लालटेन या मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ रहा है.
इसके अलावा, मोबाइल चार्ज करने और घरेलू उपकरणों के संचालन के लिए भी ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रात के समय रास्तों पर अंधेरा रहने से लोगों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से चेतावनी भरे लहजे में मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर गांव की बिजली बहाल की जाए, अन्यथा वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
