खरसावां शैली के छऊ गुरु निर्मल कुमार विषय का निधन

Seraikela Kharsawan News: खरसावां छऊ शैली के प्रख्यात गुरु और जड़ी-बूटी विशेषज्ञ निर्मल कुमार विषय का निधन हो गया. उनके निधन से कला जगत में शोक है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के खरसावां छऊ के प्रख्यात गुरु और विभिन्न बीमारियों के जड़ी बूटियां से इलाज करने वाले गुणी श्री निर्मल कुमार विषय का आज सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनकर खरसावां में शोक की लहर दौड़ गई.  

बड़ी संख्या में लोगों ने किया अंतिम दर्शन

कलाकारों और स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया. उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए छऊ विशेषज्ञ मोहम्मद दिलदार ने कहा की विषय परिवार का विशेष कर खरसावां छऊ शैली के विकास में भारी योगदान रहा है.

खरसावां छऊ शैली के विकास में रहा योगदान

उन्होंने बताया कि निर्मल विषय के दादा स्वर्गीय गुरु यदु विषय ने ही खरसावां शैली का प्रख्यात नृत्य शबर यानी शिकारी की रचना की थी जो खरसावां का प्रख्यात नृत्य है. स्वर्गीय निर्मल न खुद एक वरिष्ठ कलाकार रहे हैं बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को छऊ की शिक्षा देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में उन्होंने आगंतुक गुरु के रूप में वर्षों अपनी सेवा दी है. 

तलसाई श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार 

खरसावां के तलसाई निवासी स्वर्गीय निर्मल का अंतिम संस्कार खरसावां के तलसाई स्थित श्मशान घाट में किया गया. उनके अंतिम दर्शन में छऊ कलाकारों में गुरु बसंत कुमार गणतयात, सुदीप कुमार घोड़ेई, पिनाकी रंजन, नित्या शंकर नंदा, नयन नायक, समीर नायक, दयाल लेट, मुकेश कुमार घोड़ेई सहित कई लोग शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >