खरसावां थाना परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

Seraikela Kharsawan: खरसावां थाना परिसर में पूर्व थाना प्रभारी गौरव कुमार को विदाई दी गई और नए थाना प्रभारी राहुल सिंह का हुआ स्वागत. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना परिसर में एक भावपूर्ण विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. खरसावां के पूर्व थाना प्रभारी गौरव कुमार को विदाई दी गई और नवपदस्थापित थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. गौरव कुमार का स्थानांतरण चौका थाना प्रभारी के रूप में किया गया है. इस दौरान खरसावां थाना प्रभारी के रुप में गौरव कुमार के दो वर्षों के कार्यकाल की सभी लोगों ने सराहना की. इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, पुलिस पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में खरसावां बीडीओ प्रधान माझी विशेष रूप से मौजूद रहे. 

पूर्व थाना प्रभारी ने क्या कहा?

खरसावां के पूर्व थाना प्रभारी एसआई गौरव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभारी के तौर पर खरसावां में उनका यह पहला पदस्थापन था, जहां उन्हें कार्य करने का महत्वपूर्ण अनुभव मिला. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी वर्गों से उन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे. यहां काफी कुछ सिखने को मिला. उन्होंने खरसावां की जनता और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया. 

नए थाना प्रभारी ने क्या कहा?

खरसावां थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि वे जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे. उन्होंने आश्वासन दिया कि थाना परिसर हमेशा जनता के लिए खुला रहेगा और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा और सेवा सुनिश्चित करना रहेगा. 

बीडीओ ने क्या कहा?

बीडीओ प्रधान माझी ने अपने संबोधन में कहा कि खरसावां थाना बेहतर कार्यशैली के लिए जाना जाता है. उन्होंने बताया कि कई मामलों में यह थाना राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी यह थाना अपनी बेहतर रैंकिंग बनाए रखेगा. साथ ही एसआई गौरव कुमार को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए भी बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताया कि चौका थाना क्षेत्र में भी वह अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे.  

मौके पर ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर एसआई प्रकाश कुमार, आलोक दास, मो. दिलदार, पिनाक रंजन, नयन नायक, धनंजय चौधरी, अमित साहू, उमेश बोदरा, अभिलाष ज्योतिषी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद भी लापरवाही, रांची के अस्पतालों में फायर सेफ्टी फेल, रिम्स पर भी खतरा मंडराया

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >