खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने 9 पुलो के निर्माण की अनुशंसा की, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Seraikela Kharsawan News: दशरथ गागराई ने सरायकेला-खरसावां जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत नौ उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की अनुशंसा की है. पुल बनने से खासकर बारिश में ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीण विकास विकास के सचिव को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से नौ उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की अनुशंसा की है. विभागीय सचिव को लिखे पत्र में विधायक दशरथ गागराई ने प्राथमिकता के आधार पर सरायकेला-खरसावां जिले नौ पुलों के निर्माण को जरुरी बताते हुए स्वीकृति देने का आग्रह किया है. उन्होंने उम्मीद जताया है कि जल्द ही इन पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिल जाएगी. इन पुलों के बनने से खास कर बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. 

विधायक दशरथ गागराई ने इन पुलों के निर्माण की अनुशंसा की

इसमें सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत के गिलुआ में जामपुड़ा नदी पर पुल, रोचोदा व डांगों के बीच जंगली नाला पर पुल,  खूंटपानी प्रखंड के भोया-सरायकेला पथ पर जोंकोशासन साहेबबांध पर पुल, खरसावां के हरिभंजा पंचायत के मोहनबेडा और तेलीगोडा के बीच सुरु नदी पर पुल, गोंडामारा और अयोध्या के गांव के बीच संजय नदी पर पुल, खेजुरदा और टांकोडीह के बीच सुरु नाला पर पुल, प्रधानडीह और नंदुडीह गांव के बीच सुरु नाला पर पुल, सरायकेला के जोजो और उकरी मोड़ के बीच सोना नाला पर पुल साथ ही कमलपुर के केंदुआ और ईचाकुदर के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण की अनुशंसा की गई है.

लंबे असरे से हो रही है पुलों के निर्माण की मांग

मालूम हो कि क्षेत्र के लोग इन नौ पुलों की मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं. लोगों की मांग पर विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 9 पुलो के निर्माण की अनुशंसा की है. पिछले माह विधायक दशरथ दशरथ गागराई ने रोलाहातु पंचायत समेत विभिन्न क्षेत्रों का बाइक से सघन दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था. इस दौरान लोगों ने पुल के अभाव में हो रही परेशानी से विधायक दशरथ गागराई को अवगत कराया था.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >