रातभर अंधकार में डूबे रहे कई गांव, जानें क्यों नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति

झारखंड के खरसावां और कुचाई में 14 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे. उमस भरी गर्मी और ट्रिपिंग ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है.

खरसावां : खरसावां और कुचाई में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक अधिकांश ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूबे रहे. करीब 14 घंटे तक बिजली गुल रहने से एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई. शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली. दिनभर ट्रिपिंग व कटौती का सिलसिला जारी रहा.

रात में आई बिजली, फॉल्ट के कारण नहीं हो सकी आपूर्ति

गुरुवार शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. रात में कुछ इलाकों में करीब आधे घंटे के लिए बिजली आयी, लेकिन फॉल्ट के कारण दोबारा आपूर्ति ठप हो गयी. शुक्रवार सुबह करीब छह बजे के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल की गयी.

उमस भरी गर्मी ने बढ़ायी परेशानी

लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे. उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी हुई. बिजली संकट का असर बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार पर भी पड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल चार्ज करने तक की समस्या उत्पन्न हो गयी.

बारिश और मेघ गर्जन से आया फॉल्ट

विद्युत विभाग के अनुसार बारिश और मेघ गर्जन के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर पंचर होने के साथ मुख्य लाइन में फॉल्ट आया. ग्रिड स्तर पर तकनीकी खराबी के कारण भी आपूर्ति प्रभावित रही. फॉल्ट की पहचान और खराब इंसुलेटर बदलने में समय लगा. विभागीय कर्मी पूरी रात मरम्मत कार्य में जुटे रहे. ग्रामीणों ने जर्जर इंसुलेटर व अन्य उपकरण बदलने, बिजली लाइनों का नियमित रखरखाव कराने तथा फॉल्ट की स्थिति में तत्काल मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

क्या कहते हैं अधिकारी

राजखरसावां विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता विदेश माझी ने बताया - बारिश व मेघ गर्जन के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर पंक्चर हो गये थे. मुख्य लाइन में भी फॉल्ट आया था. विभागीय टीम पूरी रात मरम्मत कार्य में जुटी रही. खराबियों को दूर कर आपूर्ति बहाल की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >