खरसावां. खरसावां में करमा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं. रविवार को शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में पंकज महतो की अध्यक्षता में कुड़मी समाज की बैठक हुई. इस वर्ष 27 सितंबर को करमा महोत्सव मनाने का निर्णय हुआ.
महोत्सव के सफल संचालन के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष लोकनाथ महतो, उपाध्यक्ष खिरोद महतो और रुद्र प्रताप महतो, सचिव पंडित महतो, उपसचिव विजय महतो और दिलीप महतो, कोषाध्यक्ष रघबु महतो, उप कोषाध्यक्ष शिवशंकर महतो और महेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी सुमित महतो और अजय महतो बनाये गये.
वहीं, बबलू महतो, पंकज महतो, श्यामलाल महतो, तिलक महतो, दयाल महतो और विशाल महतो को संरक्षक बनाया गया है. पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिवक्ता दशरथ महतो, बहादुर महतो, विद्या सागर महतो व तिलक महतो को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सुभाष चंद्र महतो, बबलू महतो और रयबु महतो को सौंपी गयी है.
