किसानों की आय बढ़ाने पर काम करेगा खरसावां एफपीओ, जानें क्या है कार्य योजना

खरसावां एफपीओ की वार्षिक आमसभा में किसानों की आय बढ़ाने, बीज-खाद की उपलब्धता और बेहतर बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नई कार्य योजना तैयार की गई है.

खरसावां : खरसावां फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा (एजीएम) खरसावां स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित हुई. इसमें कंपनी की गतिविधियों, किसानों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं तथा एफपीओ से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

कंपनी के कारोबार में वृद्धि करने पर हुई चर्चा

बैठक में किसानों को बीज, खाद एवं कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने, एफपीओ से किसानों की संख्या बढ़ाने तथा कंपनी के कारोबार में वृद्धि करने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही कंपनी की ओर से इक्विटी ग्रांट के लिए आवेदन करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए वैल्यू एडिशन के क्षेत्र में काम करने पर भी चर्चा हुई. किसानों को बाजार से बेहतर तरीके से जोड़कर उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने पर जोर दिया गया.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में खरसावां प्रखंड प्रमुख मेंनेंद्र जामुदा, खरसावां पंचायत की मुखिया सुनीता तापेट, एटीएम सुखलाल सोय, CBBO WOSCA के कमलेश कुमार, निदेशक सिनू इचागुटु, सदानंद महतो, सुदर्शन महतो व सबिता महतो, सीईओ महेश्वर महतो, अकाउंटेंट कर्मी बोइरा, शेयरधारक बाबुल हेम्ब्रम व विनोद हेम्ब्रम, किसान दुर्गा चरण गोप, लोकनाथ महतो व सुमित महतो, कुचाई सीईओ दीपक कुमार महतो, खरसावां के श्यामलाल महतो तथा सरायकेला सीईओ अभिषेक राय उपस्थित थे. बैठक में कंपनी की आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >