कपाली पेयजल योजना को एक माह में पूरा करने का अल्टीमेटम

सरायकेला डीसी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कपाली पेयजल योजना को एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया है. लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

प्रतिनिधि, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला कार्यालय में सोमवार को उपायुक्त (डीसी) नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन से संचालित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक की. डीसी ने अधिकारियों व संवेदकों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. चांडिल के कपाली में संचालित पेयजलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित संवेदक (ठेकेदार) को एक माह के भीतर हर हाल में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में काम पूरा न होने पर संविदा की शर्तों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट भेजने का निर्देश

जिन योजनाओं की प्रगति धीमी पायी गयी, उनके कारणों की जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, सतत समीक्षा करने और प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के अभाव या प्रक्रियागत कारणों से अटकी योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

डीसी ने कहा कि योजना का उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, इसलिए अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें. बैठक में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता (इइ) ललित इंदुवार सहित अन्य अभियंता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >