चांडिल डैम में डूबने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक

Jharkhand News : चांडिल डैम में कल रविवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली का छात्र था. आज सोमवार की सुबह गोताखोर की सहायता से युवक का शव निकाला गया.

Jharkhand News | चांडिल, हिमांशु गोप : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम में कल रविवार की शाम करीब 6 बजे नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. आज सोमवार की सुबह चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ गोताखोर के साथ चांडिल डैम पहुंचे. गोताखोर की सहायता से युवक का शव निकाला गया. मृतल की पहचान रामगढ़ के बरकाकाना दुर्गीबस्ती निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है. मृतक अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली का छात्र था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार कल रविवार की शाम साहिल अपने 8-10 दोस्तों के साथ चांडिल डैम घूमने आया था. शाम को डैम में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. चांडिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी दिलशन बिरूआ ने बताया कि मृतक युवक के परिजन को सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें

Dhanbad News: डीसी रेल लाइन के आंदोलनकारियों ने मनाया काला दिवस

झारखंड में कब शुरू होगी खुदरा शराब की बिक्री, 1 माह पहले ही मिल चुकी है स्वीकृति

Dhanbad News: महुदा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने स्थिति संभाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >