हेमंत सरकार में ऊपर से नीचे तक बिका हुआ है पूरा सिस्टम : चंपाई सोरेन

पूर्व सीएम चम्पई सोरेन ने झारखंड सरकार पर पेपर लीक और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार को घेरा है.

सरयकेला. झारखंड के पूर्व सीएम सह सरयकेला विधायक चंपाई सोरेन ने अपने सोशल साइट पर बयान जारी कर कहा है कि दूसरे राज्यों में पेपर लीक होता होगा, लेकिन झारखंड की ‘सीट बेचवा सरकार’ में तो ऊपर से नीचे तक पूरा सिस्टम ही बिका हुआ है. सत्ता के संरक्षण में, युवाओं का भविष्य बेचने वाले इन दलालों ने जब सीआईडी के माध्यम से हाईकोर्ट तक को गुमराह कर दिया, तो फिर राज्य सरकार की एजेंसियों पर कोई कैसे भरोसा करे?

साथ ही, कहा कि अब अपराधी खुद पेपर लीक करने की बात स्वीकार कर रहे है, लेकिन उसके बावजूद सरकार पूरी बेशर्मी से इसे झुठला रही है. सीबीआई ही इस मामले की सच्चाई सामने ला सकती है, लेकिन शायद इसकी आ‍ंच सत्ता के शीर्ष तक जाने के डर से राज्य सरकार इससे पीछे हट रही है.

वहीं, डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा कि, ‘जब सड़कें खामोश हो जाती हैं, तो सदन आवारा हो जाती है’ जब न्याय मांगने पर लाठी मिले, राज्य का युवा हताश होकर आंदोलन पर बैठा हो, हर मामले में झूठे आरोपों द्वारा विपक्ष को बदनाम करने की परंपरा बन जाए, और सत्ता तानाशाही का नंगा नाच करे, तब जनता को सड़कों पर आना ही पड़ता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >