सरायकेला-खरसावां में झारखंड बंद का असर, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

झारखंड बंद के दौरान सरायकेला-खरसावां में मिलाजुला असर रहा. राजनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया.

सरायकेला : रांची में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का सरायकेला-खरसावां जिले में मिलाजुला असर देखने को मिला. जिला मुख्यालय सरायकेला और खरसावां में बंद का खास असर नहीं दिखा और अधिकांश दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं. वहीं राजनगर और कोलेबिरा में बंद का आंशिक प्रभाव रहा.बंद को लेकर राजनगर में भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर बाजार स्थित सिदो-कान्हू चौक के समीप सड़क पर बैठकर करीब एक घंटे तक जाम कर दिया.

सड़क जाम कर प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, इसके बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ वहीं जिला मुख्यालय सरायकेला में बंद का कोई विशेष असर नहीं रहा. बाजार की अधिकांश दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं और रोजमर्रा की गतिविधियां भी जारी रहीं.

हालांकि, सरायकेला से लंबी दूरी के लिए चलने वाली बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. वाहनों के परिचालन में कमी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई, कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा.बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.पुलिस-प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई थी. बंद को लेकर मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी रही.

सरयकेला में थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में।पुलिस मुस्तेद रही.भाजपा ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था. पार्टी नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए छात्रों के साथ न्याय करने और लाठीचार्ज की घटना की जांच कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >