Seraikela Kharsawan News : शिलान्यास के 2 माह बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण, आक्रोश

चांडिल: खुदियाडीह में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक, बारिश से जर्जर हुआ खुदियाडीह का पहुंच मार्ग, मरीज को खाट पर ढोना पड़ा रहा

चौका. चौका थाना अंतर्गत सिंगाती गांव के टोला खुदियाडीह में मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर बैठक की. ग्रामीणों ने गांव में जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की. खुदियाडीह टोला में करीब दो महीने पहले 15वें वित्त आयोग से 300 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ. लेकिन इसके बाद भी पथ निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ. इस कारण खुदियाडीह के लोग जर्जर सड़क की समस्याओं से जूझ रहे हैं. बारिश से पहुंच मार्ग पूरी तरह से टूट-फूट गया है. वार्ड सदस्य अनिल मांझी ने बताया कि गांव में डायरिया का प्रकोप है. बीते सोमवार को शांति मांझी को डायरिया हुआ था, लेकिन गांव में इलाज की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें इलाज के लिए बाहर जाना पड़ा. ऑटो बुलाया गया, लेकिन सड़क खराब होने से ऑटो घर तक नहीं पहुंच पाया. मजबूरन मरीज को खाट में आधा किलोमीटर तक ऑटो तक ले जाना पड़ा. ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गांव की सड़क का निर्माण शीघ्र करायी जाये. बैठक में अनिल मांझी, विश्वनाथ टुडू, चंदन सोरेन, बहादुर सोरेन, गुरुचरण बास्के, सोनू मांझी, सोनाली हांसदा, गीता बास्के, संगीता बास्के, सुरेश टुडू, राजेश टुडू आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

भूरसा-छोटादावना सड़क निर्माण में अनियमितता

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के भूरसा गांव से छोटादावना विद्यालय तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. मंगलवार को जब ग्राम प्रधान सालखन सोरेन निरीक्षण के लिए स्थल पर पहुंचे, तो निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की बात उजागर हुई. ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निम्न गुणवत्ता की बालू और मिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे यह सड़क कुछ ही वर्षों में खराब हो जायेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कार्य की जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जाए. उल्लेखनीय है कि यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनायी जा रही है, जिसकी कुल लागत 1.56 करोड़ रुपये निर्धारित की गयी है. इस परियोजना का शिलान्यास 7 मार्च को स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने किया था. ग्रामीणों का कहना है कि वे इस सड़क की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन निर्माण में हो रही अनियमितता से वे आक्रोशित हैं. उनका साफ कहना है कि वे किसी भी हाल में घटिया सड़क को स्वीकार नहीं करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >