बच्चों, युवाओं और अधिकारियों ने लिया संकल्प, खास अंदाज में मना स्वतंत्रता दिवस

खरसावां में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड कार्यालय समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर देश की आजादी के शहीदों को नमन किया गया.

खरसावां : स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को खरसावां प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. सुबह से ही सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. हर ओर तिरंगा शान से लहराता दिखा, जबकि राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. प्रखंड का मुख्य समारोह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया. यहां बीडीओ प्रधान माझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है. उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके साथ नागरिकों के कर्तव्य भी जुड़े हुए हैं. देश के विकास, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है.


तिरंगे को सलामी देते बीडीओ.

थाना, स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न संस्थानों में फहराया गया तिरंगा

खरसावां थाना परिसर में थाना प्रभारी राहुल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं, आमदा ओपी में ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने तिरंगे को सलामी दी. पुलिस अधिकारियों ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. अग्र परियोजना केंद्र में पीपीओ नीतीश कुमार सिंह, बीआरसी परिसर में बीडीओ प्रधान माझी, खरसावां लैम्पस में उमेश सिंहदेव और वन क्षेत्र कार्यालय में प्रभारी वनपाल वीरेंद्र माहली ने ध्वजारोहण किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालयों और अन्य संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.

बच्चों और युवाओं में दिखा खास उत्साह

विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कई स्थानों पर राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पूरे दिन खरसावां में देशभक्ति का माहौल बना रहा और तिरंगा शान के साथ लहराता रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >