हेवी ब्लास्टिंग रोकने विधायक के पास पहुंचे ग्रामीण... जानें क्या थी वजह

राजनगर के मिडकी गांव स्थित भगवती स्टोन क्रशर में कथित हेवी ब्लास्टिंग से आसपास के गांवों में मकानों के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है.

सरायकेला: राजनगर अंचल के पोटका पंचायत अंतर्गत मिडकी गांव स्थित भगवती स्टोन क्रशर में कथित हेवी ब्लास्टिंग से आसपास के गांवों में मकानों के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है. लगातार हो रहे तेज धमाकों और कंपन से कमारबासा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भय का माहौल है. उपमुखिया सुकुर मनी तियु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने हेवी ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

तीन साल से ब्लास्टिंग का आरोप, दीवारों में पड़ी दरार

ग्रामीणों का आरोप है कि भगवती स्टोन क्रशर में करीब तीन वर्षों से भारी ब्लास्टिंग की जा रही है. इसके तेज धमाकों और कंपन के कारण कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गयी हैं. कई स्थानों पर चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त होने की भी बात कही गयी है. ग्रामीणों के अनुसार, हाल में लगातार बारिश के दौरान एक मकान की दीवार अचानक गिर गयी. संयोग से परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आने से बच गये. ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि इसी तरह ब्लास्टिंग जारी रही तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

रात में भी धमाकों का आरोप, बच्चे-बुजुर्ग परेशान

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्रशर में रात के समय भी ब्लास्टिंग की जाती है. अचानक होने वाले तेज धमाकों से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भयभीत हो जाते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्रशर में की जा रही ब्लास्टिंग की वैधता, सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की जांच कराने की मांग की है.

मकानों का तकनीकी सर्वे कर मुआवजा देने की मांग

उपमुखिया सुकुर मनी तियु ने प्रभावित मकानों का तकनीकी सर्वेक्षण कर क्षति का आकलन कराने की मांग की. दोषी पाये जाने पर क्रशर संचालक से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया गया. ग्रामीणों ने जांच पूरी होने तक हेवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >