Seraikela Kharsawan News : हरि लोहार सरायकेला नपं अध्यक्ष के प्रत्याशी

झामुमो ने की जिले के सभी निकाय क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा

गम्हरिया.

राज्य में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर झामुमो ने तैयारी शुरू कर दी है. भले ही राज्य में निकाय चुनाव पार्टी आधारित नहीं हो रही हो, लेकिन झामुमो ने सरायकेला-खरसावां जिले के सभी नगर चुनाव को लेकर अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. झामुमो के संभावित प्रत्याशियों की घोषणा ने जिले में निकाय चुनाव को लेकर हलचल बढ़ा दी है. रविवार को गम्हरिया स्थित झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने जिले के तीनों निकायों के पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया.

जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो ने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा चिंतन मंथन के पश्चात आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भुगलू सोरेन (डब्बा सोरेन), सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हरि लोहार तथा कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सरवर आलम को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है. इसके अलावा सभी वार्ड के भी पार्टी समर्थित संभावित प्रत्याशियों की घोषणा की गयी. इस मौके पर केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश माहली समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

समर्थित प्रत्याशी: आदित्यपुर नगर

निगम

वार्ड एक : वनमाली दास, दो : फुलकी महतो, तीन : बंकिम चौधरी, चार : सिद्धनाथ सिंह, पांच : संध्या देवी, छह : शंकर मुखी, सात : कविता दास, आठ : अनीता देवी, नौ : दुर्गा चरण बेसरा, दस : सविता सिंह सरदार, 11 : संजय बेहरा, 12 : केदार दास, 13 : सुशीला तांती, 14 : विद्युतलता दास, 15: उमेश प्रामाणिक, 16 : सचिन महतो, 17 : नीतू शर्मा, 18 : ललिता सरकार, 19 : अंकित सरकार, 20 : पार्वती देवी, 21 : रखीमन हसन, 22 : चंचल कुमारी, 23 : जूली महतो, 24 : अभी मुखी, 25 : विक्की प्रधान, 26 : पूजा साहू, 27 : रिंकी करूवा, 28 : अनीता केराई, 29 : अर्चना कुमारी, 30 : विष्णु बाउरी, 31 : हेमलता देवी, 32 : ज्ञानवी देवी, 33 : बेला दोराई, 34 : अंजना सिंह व वार्ड 35 से मुन्नी तिउ.

सरायकेला नगर पंचायत

वार्ड एक : उमेश भोल, दो : संतोष प्रजापति, तीन : माधुरी पति, चार : जिमी तिउ, पांच : गौतम नायक, छह : बबीता कामिला, सात : वंदना सिंह, आठ : राकेश रंजन पति, नौ : शंभू आचार्य, दस : आशीष सरदार और 11 : नेहा सतपति.

कपाली नगर परिषद

वार्ड एक : चांदनी खातून, दो : अब्दुल अंसारी, तीन : नाजिया परवीन, चार : निकहत परवीन, पांच : नुसरत जहां, छह : मोहम्मद नदीम, सात : आफरीन शेख, आठ : तरन्नुम खातून, नौ : मोहम्मद अमीन, दस : फरीदा बेगम, 11 : अजहर परवीन, 12 : बबलू महतो, 13 : मोहम्मद जब्बार, 14 : नौशाद खान, 15 : सैयद सलाउद्दीन, 16 : अजमेरी खातून, 17 : संतोष कुमार महतो, 18 : सरवन सिंह, 19 : राजू मांझी, 20 : अब्दुल कलाम व 21 : हिकीम टुडू.

चार व पांच से पति-पत्नी को बनाया उम्मीदवार

झामुमो द्वारा किये गये संभावित प्रत्याशियों में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड चार व पांच लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. पार्टी द्वारा वार्ड चार से जहां निवर्तमान पार्षद सिद्धनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं वार्ड पांच में पूर्व पार्षद सह सिद्धनाथ सिंह की पत्नी संध्या देवी को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को भी पार्टी द्वारा सम्मान देते हुए विभिन्न वार्ड से संभावित उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है. जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो ने कहा कि इस बार का कार्यकाल जिले में झामुमोमय रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >