किराना दुकान की दीवार काटकर लाखों की चोरी, एक सप्ताह में पांच जगह में हो चुकी है चोरी

सरायकेला के कालूराम चौक पर किराना दुकान की दीवार काटकर चोरों ने नकदी और सामान उड़ाया। एक सप्ताह में पांचवीं चोरी से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

सरायकेला. शहरी क्षेत्र के कालूराम चौक के समीप एक किराना दुकान का दीवाल काट कर चोरों ने लाखो की चोरी कर लिया है, इसी के साथ विगत एक सप्ताह में पांच अलग अलग जगहों में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है. घटना बीती रात की बताई जा रही है. घटना के सम्बंध में भुक्तभोगी दुकानदार वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दुकान को रात में बंद कर दिए सुबह आ कर देखे की दुकान का दीवाल कटा हुआ है और दुकान के अंदर रखे 60 हजार नगद और 40 हजार रुपया की सामग्री गायब है.

इसको लेकर वीरेंद्र अग्रवाल ने सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व भी चोरों ने उसी जगह के समीप एक दुकान और एक गोदाम की दिवाल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. चोरी की घटना पर दुकानदार वीरेंद्र ने थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत किया है.मामले पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही सीसीटीवी को खंगाल रही हैटमी जल्द ही चोर सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

अविलंव करे पुलिस मामले का उद्भेदन

चोरी के मामले पर भाजपा नेता सुमित चौधरी ने लगातार हो रही चोरी की घटना से चोरों का मनोबल बढ़ गया है.विगत एक सप्ताह में पांच जगह में चोरी हुई हुई है जिससे व्यवसाइयों में भय है उन्होंने पुलिस से मामले की अविलंब उद्भेदन करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >