एक सप्ताह में पांच चोरी, अब दीवार काटकर किराना दुकान में सेंधमारी

सरायकेला के कालूराम चौक पर किराना दुकान की दीवार काटकर चोरों ने नकदी और सामान उड़ाया. एक सप्ताह में पांचवीं चोरी से व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है.

सरायकेला. सरायकेला शहरी क्षेत्र के कालूराम चौक के समीप किराना दुकान की दीवार काटकर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. विगत एक सप्ताह में शहर में पांच अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना हो चुकी है. भुक्तभोगी दुकानदार वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रात को दुकान बंद कर घर गये थे. सुबह आकर देखा कि दुकान की दीवार कटी है. अंदर रखे 60 हजार रुपये नकद और 40 हजार रुपये की सामग्री गायब थी.

उन्होंने सरायकेला थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व चोरों इसी जगह के समीप एक अन्य दुकान और गोदाम की दीवार काटकर चोरी कर चुके हैं. लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल है. मामले पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

इस बीच, भाजपा नेता सुमित चौधरी ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे चोरों का मनोबल बढ़ गया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अविलंब मामले का उद्भेदन करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >