ग्राम सभा से तय होंगी VB-G-Ram-G योजना की विकास योजनाएं

कुचाई में VB-G-Ram-G योजना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित। अब ग्राम सभा के माध्यम से तय होंगी विकास योजनाएं, ग्रामीणों की भागीदारी और पारदर्शिता पर रहेगा जोर।

खरसावां. कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में वीबी-जी-राम-जी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, पंचायत सचिव, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और रोजगार सेवक शामिल हुए. प्रशिक्षण में बीपीओ रेशमी लामाय ने योजना के उद्देश्य, योजनाओं के चयन, ग्राम सभा की भूमिका और पेशा अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विकास योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जायेगा. ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी.

कार्य दिवस को 100 से बढ़ाकर 125 किया जायेगा

बताया गया कि सभी पंचायतों में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इन कार्यक्रमों में ग्राम सभा के माध्यम से विकास योजनाओं का चयन किया जायेगा. चयनित योजनाओं को पंचायत कार्यकारिणी समिति से पारित कराने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान लेबर बजट, कार्य दिवस को 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने, जल सुरक्षा से संबंधित योजनाओं में 30 प्रतिशत अनिवार्यता समेत अन्य प्रावधानों की जानकारी दी गयी. मौके पर कनीय अभियंता राहुल कुमार यादव, रेशमी बोदरा समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और अन्य कर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >