Seraikela News : फाइनांस कंपनी कर्मी से लूट मामले में चार गिरफ्तार

सरायकेला. 24 अप्रैल को हथियार का भय दिखा लूट की घटना को दिया था अंजाम

सरायकेला.

सीनी ओपी के कमलपुर से नयाडीह जाने वाली सड़क पर विगत 24 अप्रैल को भारत फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. लूट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों में मो हुसैन, अशोक महतो, देवाशीष महतो व राकेश महतो शामिल हैं. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी व मानवीय साक्ष्य के आधार पर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आराेपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया. एसपी ने बताया कि उनके पास से कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा, बैग सहित अन्य समान भी बरामद कर लिया गया है. मौके पर एसडीपीओ समीर कुमार सावैयां, नितिन कुमार सिंह के अलावे अन्य उपस्थित थे. मालूम हो कि फाइनांस कर्मचारी से 98311 रुपये, बायोमीट्रिक मशीन व टैब लूट लिये थे.

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

मो हुसैन(34), बालीपोसी (सरायकेला), अशोक महतो (32) हल्दीबनी सरायकेला, देवाशीष महतो (23), हल्दीबनी सरायकेला, राकेश महतो (21) टेंटोपोसी, सरायकेला.

क्या-क्या हुआ बरामद

एक देसी कट्टा, काला रंग का बैग, बाइक, चार मोबाइल फोन व 3400 रुपये

मो हुसैन पर आधा दर्जन मामला दर्ज

लूट के मामले में गिरफ्तार सरगना का मुख्य आरोपी मो हुसैन शातिर आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है. वह पूर्व में भी राजनगर व सरायकेला थाना क्षेत्र में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. वह विगत 10 वर्ष से अपराध के क्षेत्र में सक्रिय है. साथ ही वह ओडिशा के बड़बिल में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुका है.

क्या था मामला

सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी क्षेत्र के कमलपुर व नयाडीह मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने बंदूक का भय दिखा भारत फाइनांस कर्मी से 98311 रुपये, टैब व बायोमीट्रिक्स मशीन लूट लिये थे. मामले में एजेंट ने सरायकेला थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराया था.

छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी

राजेंद्र कुमार सीनी ओपी प्रभारी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा प्रभारी रमन कुमार, सरायकेला थाना के रामरेखा पासवान, सअनि हरेकृष्णा प्रधान, हवलदार नंदु राम बोयपाई, बास्ता टुडू, रघुनाथ सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >