शचिंद्र कुमार दाश
Kharsawan: महाशिवरात्रि के दिन खरसावां विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस दौरान भगवान शिव-पार्वती के साथ-साथ राधा-कृष्ण की भी आराधना की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ रविवार को खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों के साथ साथ संकीर्तन स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की. साथ ही संकीर्तन दलों के साथ राधा-कृष्ण के प्रतिमा की परिक्रमा की.
भगवान कृष्ण ने दुनिया को दी कर्म की शिक्षा
अर्जुन मुंडा ने खरसावां के रामगढ़, दितसाही के साथ-साथ गम्हरिया के जोरडीहा, विजय, नारायणपुर, डोंडा, गुढ़ा, चामारु व कोलाबीरा में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए. अर्जुन मुंडा महादेव के साथ-साथ राधा-कृष्ण की पूजा कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में शामिल होने से सदकर्म करने की शक्ति मिलती है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म की शिक्षा दी है. मनुष्य को कर्म करते जाना है. इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, विजय महतो, उदय सिंहदेव समेत पार्टी के नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें…
