Seraikela News : दिन में हाथी डैम में कर रहे मस्ती शाम में घरों को बना रहे निशाना

दिन में हाथी डैम में कर रहे मस्ती शाम में घरों को बना रहे निशाना

चांडिल. नीमडीह थाना क्षेत्र के होदागोड़ा में शुक्रवार रात दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने घर के लोहे का दरवाजा व खिड़की को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, खेत में लगी सब्जियों को रौंद दिया. मालूम हो कि गुरुवार रात को बाना, रावताड़ा, तिरुलडीह, सुकसारी गांव में हाथियों ने दर्जनों घर व राशन दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं. वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.

दिन में डैम में मस्ती, शाम में गांव में घुस कर मचा रहे उत्पात:

हाथी दिन में चांडिल डैम मस्ती कर रहे हैं. शाम ढलते ही हाथी गांव में घुस कर उत्पात मचाते हैं. सब्जियों, धान की फसल को खाकर चट कर दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >