असीम मंडल गिरोह को बड़ा झटका, तीन इनामी नक्सली पुलिस की गिरफ्त में

सरायकेला-खरसावां के दलमा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हार्डकोर ईनामी नक्सली सागर सिंह सरदार को हिरासत में लिया है. आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

चांडिल | सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, नीमडीह थाना क्षेत्र से सटे दलमा की तराई में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हार्डकोर ईनामी नक्सली सागर सिंह सरदार उर्फ रवि सरदार को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ मदन महतो व उसकी पत्नी बुलू महतो को भी हिरासत में लिया गया है. ज्ञात हो कि पिछले दस दिनों से पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही थी. सभी सारंडा के जंगल से भागे थे. तीनों असीम मंडल के गिरोह में शामिल थे. इस कार्रवाई से असीम मंडल गिरोह को बड़ा झटका लगा है.

चौका में जंगल के रास्ते से गुजरने की मिली थी सूचना

समाचार लिखे जाने तक इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों नक्सली चौका थाना क्षेत्र के जंगल के रास्ते से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत इलाके की घेराबंदी की और अभियान चलाकर तीनों को पकड़ लिया. इसके बाद सभी को सुरक्षा कारणों से गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में नक्सली संगठन के नेटवर्क, सहयोगियों और गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.

रात में चौका पहुंचे एसपी

मंगलवार देर रात एसपी मनोज स्वर्गियारी स्वयं चौका पहुंचे. अभियान की निगरानी करते रहे. चौका थाना परिसर में जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल तैनात रहे. थाना परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई. पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

15 लाख का इनामी था मदन

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपए का इनामी मदन महतो व उसकी पत्नी बुलू महतो शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये तीनों लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में थे. प्रतिबंधित नक्सली संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >