Seraikela Kharsawan News : सात दिनों में 70 हजार से अधिक लोगों ने उठाया मेला का लुत्फ

लोगों की खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया.

खरसावां. खरसावां के पदमपुर में सात दिवसीय काली पूजा मेला में अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों की खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया. मेले में स्टेशनरी, स्टील के बर्तन, खिलौने, बिहार का प्रसिद्ध खाजा, मिठाई और फास्ट फूड की दुकानें लगी थीं. मनोरंजन के लिए नाव, ड्रैगन, चांद-तारा, ब्रेक डांस और थ्री-डी जैसे झूले लगाये गये थे. सात दिनों तक चले मेले में हजारों लोग पहुंचे. लाखों रुपये का कारोबार हुआ. मालूम हो कि पदमपुर में 1897 से काली पूजा के अवसर पर यह भव्य मेला लगातार आयोजित होता आ रहा है.

नम आखों से श्रद्धालुओं ने मां काली को किया विदा

खरसावां. खरसावां, पदमपुर और बूढ़ीतोपा में रविवार को काली पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई. मां काली की प्रतिमा को लोगों ने कंधे पर उठाकर स्थानीय जलाशय में विसर्जित किया. खरसावां की सरकारी दुर्गा पूजा समिति, पदमपुर काली पूजा समिति और बूढ़ीतोपा काली पूजा समिति की प्रतिमा को क्षेत्र में घुमाने के बाद नदी में विसर्जित किया गया. खरसावां में विसर्जन जुलूस सादगी के साथ निकाला गया, जबकि पदमपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हजारों लोग जुटे. रंग-गुलाल उड़ाकर और ढोल-नगाड़ा बजाकर लोग प्रतिमाओं को जलाशयों तक ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >