सरायकेला : अगर आप चाहते हैं कि एसआईआर में आपका नाम नहीं छूटे व आपके परिवार के किसी भी सदस्या का नाम नहीं छूटे ताे आपको मतदाता सूची को जरूर जांच लेना चाहिए. इसकी जानकारी अंचलाधिकारी रवि कुमार ने वोटरों को दी. साथ ही बीएलआे को सभी पात्र लोगां का नाम मतदात सूची में सुनश्चित किए जाने का निर्देश भी दिया.
विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को सरायकेला एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया. साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण, मतदाता सत्यापन, पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की शुद्धता की जानकारी ली. साथ ही एक परिवार-एक मतदान केंद्र पर जोर दिया.
मतदाता सूची में अपना व परिवार के सभी पात्र सदस्यों का जांचें नाम
सीइओ रवि कुमार ने बीएलओ को प्रत्येक घर तक पहुंचकर ‘होम-टू-रोल’ के तहत सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ पर जोर देते हुए कहा - एक ही परिवार के सभी पात्र भारतीय नागरिकों के नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होने चाहिए. अलग-अलग केंद्रों या भागों में नाम दर्ज होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार कराया जाये.
फॉर्म 6 से कर सकते हैं पंजीकरण
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं. के.रवि कुमार ने कहा - कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहें. किसी विदेशी या अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो. निरीक्षण में जयवर्धन कुमार, एसडीओ सरायकेला अभिनव प्रकाश, उपनिर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह उपस्थित थे.
