चांडिल. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित दो नंबर रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह रेल पटरी पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चांडिल के साहेरबेड़ा गांव निवासी भुसु सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि भुसु सिंह की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी. सोमवार देर रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. मंगलवार सुबह रेल पटरी पर उसका शव मिलने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
चांडिल: रेल पटरी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
चांडिल के दो नंबर रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान भुसु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले की जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network