चांडिल के कपाली गोलीकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, बंगाल से अशफाक अहमद गिरफ्तार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित कपाली गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जमीन विवाद में हुई फायरिंग की जांच सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद को लेकर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू (42 वर्ष, इस्लामनगर निवासी) को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रोड( बड़ाबाजार) से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने मामले का खुलासा किया.

क्या था मामला

एसडीपीओ ने बताया कि घटना 02 जून को दिन के करीब एक बजे की है. जब अफसर नवाज नामक व्यक्ति अपनी जमीन पर काम करवा रहे थे. इसी दौरान उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी. इस संबंध में कपाली ओपी में कांड संख्या- 80/2026, धारा 115(2)/126(2)/109/308(5)/3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से दबोच लिया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बल्लू का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें वर्ष 2022 का एक गंभीर मामला शामिल है. एसडीपीओ ने कहा कि मामले में शामिल अन्य संलिप्त लोगों की तलाश और आगे की जांच जारी है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Chatra News: बाल विवाह के खिलाफ सिमरिया में बीडीओ की अनोखी पहल, ग्रामीणों को दिलाई शपथ

छापामारी टीम में ये थे शामिल

गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई. इस टीम में कपाली ओपी प्रभारी रंजन कुमार, सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह, हीरालाल मुंडू, बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: जमीन का दाखिल खारिज नहीं हुआ तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >