जलस्तर बढ़ा, खोले गए छह रेडियल गेट, जानें अब क्या होगा

चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से छह रेडियल गेट खोले गए हैं. प्रशासन ने स्वर्णरेखा नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

चांडिल : क्षेत्र में बीते दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. शुक्रवार सुबह तक डैम का जलस्तर 179.80 मीटर दर्ज किया गया. पानी के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर डैम के छह रेडियल गेटों को आधा-आधा मीटर तक खोल दिया गया है. साथ ही स्लुइस गेट से भी पानी छोड़ा जा रहा है. अब इससे निचले इलाकों को अलर्ट किया गया है. यहां नदी के पानी से जलजमाव होने की आशंका है.

निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका

डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलप्रवाह तेज हो गया है. इसका सीधा असर आदित्यपुर और आसपास के निचले शहरी व ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है. यहां जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है. लगातार हो रही बारिश से आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है.

प्रशासन से सतर्क रहने की अपील

विभागीय अधिकारी जलस्तर और प्रवाह की 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं. जलग्रहण क्षेत्र से आ रहे पानी के आधार पर आगे और गेट खोलने पर निर्णय लिया जाएगा. प्रशासन ने नदी के तटीय व निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जलाशय के समीप न जाने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >