चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर पहुंचा, चार रेडियल गेट खोले गए

भारी बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर तक पहुंच गया है. सुरक्षा को देखते हुए प्रबंधन ने चार रेडियल और दो अंडर स्लूइस गेट खोल दिए हैं.

चांडिल: पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. शनिवार सुबह 11 बजे तक डैम का जलस्तर 180 मीटर पहुंच गया. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए डैम प्रबंधन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 13 रेडियल गेट में से चार रेडियल गेट खोल दिए हैं. सभी चारों गेट को करीब आधा-आधा मीटर खोला गया है. इसके अलावा डैम के दो अंडर स्लूइस गेट भी खोले गए हैं.

जानकारी के अनुसार, अंडर स्लूइस के एक गेट से करीब एक मीटर तथा दूसरे गेट से करीब दो मीटर पानी बाहर निकाला जा रहा है. लगातार बारिश के कारण डैम में जल आवक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है.

180 मीटर पहुंचा जलस्तर

इधर, चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर पहुंचने और गेट खोले जाने की सूचना से डैम के विस्थापित परिवारों में एक बार फिर चिंता का माहौल है. विस्थापितों को आशंका है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा और डैम का जलस्तर और बढ़ा, तो निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ सकता है. डैम के आसपास रहने वाले ग्रामीण भी जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >