Champai Soren vs Ganesh Mahali: सरायकेला में चंपाई सोरेन ने फिर गणेश महली को हराया, 20508 वोट से जीते कोल्हान टाईगर

Champai Soren vs Ganesh Mahali Election Result: झारखंड की रायकेला विधानसभा सीट चंपाई सोरेन ने जीत ली है. गणेश महली एक बार फिर चंपाई से हार गए हैं.

Champai Soren vs Ganesh Mahali: सरायकेला विधानसभा सीट पर कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन की बादशाहत बरकरार रही. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गणेश महली को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. पूरे झारखंड को सरायकेला (एसटी) विधानसभा सीट के परिणाम का इंतजार था. गणेश महली ने शुरुआत में चंपाई सोरेन पर बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ ही देर कोल्हान टाईगर ने बढ़त बना ली. मतगणना केंद्र से बाहर निकले झामुमो नेताओं ने कहा कि उनके उम्मीदवार 20,508 वोटों से हार गए हैं.

चंपाई सोरेन के खिलाफ लगातार लड़ रहे गणेश महली

15 राउंड की गिनती के बाद गणेश महली को कुल 97,664 वोट मिले. चंपाई सोरेन को 1,18,172 वोट मिले. तीसरे नंबर पर रहे जेएलकेएम के प्रेम मार्डी. उनको 39,565 वोट मिले. वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चंपाई सोरेन को 1,11,554 वोट मिले थे. उस समय गणेश महली को 95,887 वोट मिले थे. गणेश महली को पिछले चुनाव की तुलना में 1787 अधिक वोट मिले. वहीं, चंपाई सोरेन को 6,618 अधिक वोट मिले हैं.

7वीं बार सरायकेला के विधायक बने चंपाई सोरेन

सरायकेला विधानसभा सीट अब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गढ़ था. वर्ष 2005 से 2019 तक हुए चुनावों में चंपाई सोरेन लगातार जीतते रहे. लगातार 2 बार उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गणेश महली को पराजित किया. इस बार वह खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर 7वीं बार विधायक बने हैं.

झारखंड चुनाव से पहले चंपाई और महली दोनों ने पाला बदला

यह पहला मौका है, जब चंपाई सोरेन और गणेश महली दोनों ने पाला बदल लिया है. चंपाई सोरेन इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़े और गणेश महली अपनी पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़े. अब तक के परिणामों में गणेश महली दूसरे नंबर पर रहे. देखना यह है कि इस बार गणेश महली किस नंबर पर रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >