चंपाई सोरेन के पोते का निधन कैसे हुआ? कुल्लू SP ने बताया मौत का असली कारण

Champai Soren Grandson Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में दुखद निधन हो गया है. कुल्लू एसपी मदन लाल कौशल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज के दौरान वीर ने दम तोड़ दिया. इस दुखद खबर के बाद चंपाई सोरेन मनाली पहुंच चुके हैं और पार्थिव शरीर को सरायकेला लाया जा रहा है.

Champai Soren Grandson Death, सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में बुधवार को निधन हो गया. अब इस संबंध में कुल्लू पुलिस अधीक्षक ने मौत की वजह की आधिकारिक सूचना दे दी है. कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि बीते दिन मनाली थाना को अस्पताल से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी. जांच में पता चला कि मृतक वीर सोरेन अपने कुछ साथियों के साथ पानीपत की एक यूनिवर्सिटी से मनाली घूमने आया था.

इलाज के दौरान हुई मौत

एसपी मदन लाल के अनुसार, मनाली में प्रवास के दौरान वीर की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन मनाली पहुंच चुके हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल अस्पताल और साथ आये लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते का कुल्लू में निधन, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

मनाली पहुंचे चंपाई सोरेन

पोते की मौत के बाद बीजेपी नेता सह झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भी मनाली पहुंच चुके हैं. जानकारी के अनुसार आज ही मृतक वीर सोरेन को अपने पैतृक स्थान सरायकेला लाया जाएगा. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भी इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है. परिजन गहरे सदमे में हैं और घटना के बारे में अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. उनके निधन पर झामुमो अध्यक्ष सह झारखंड के वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया है.

Also Read: मौत को छूकर लौटा आशिक: गुमला में गर्ल फ्रेंड से झगड़ा के बाद नदी में लगाई छलांग, पैर की हड्डी चकनाचूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >