Seraikela Kharsawan News : ब्रेकडाउन ट्रक को वाहन ने मारी टक्कर, चालक बचा

ब्रेकडाउन ट्रक को वाहन ने मारी टक्कर, चालक बचा

राजनगर. राजनगर साप्ताहिक बाजार के सामने ( मोतीलाल गौड़ के आवास के पास) तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक को पीछे में जोरदार ठोकर मार दी. इससे ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. हालांकि, ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया. घटना बीती रात एक बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, यूरिया खाद लदा ट्रक (डब्ल्यू बी 55 बी 6614) सरायकेला की ओर से आ रहा था. जैसे ही राजनगर साप्ताहिक बाजार पहुंचा तो सड़क किनारे ब्रेकडाउन ट्रक (जेएच 13 ई 3607) को पीछे में जोरदार ठोकर मार दी. गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक के चालक को हल्की-फुल्की चोट लगी है. वहीं ब्रेक डाउन ट्रक के पिछले हिस्से भी टूट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >