सीनी मोड़ पर वाहन के धक्के से बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, चालक ने मानी गलती

सरायकेला के सीनी मोड़ पर वाहन की टक्कर से बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई। वाहन मालिक ने नई प्रतिमा लगवाने की जिम्मेदारी ली है।

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग के सीनी मोड़ पर स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा गुरुवार को अनियंत्रित वाहन के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पर आदिवासी भूमिज मुंडा समाज, सीनी के सदस्य पहुंचे. क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखा. संबंधित वाहन को रोक लिया. समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में वाहन मालिक के साथ वार्ता की गयी.

नयी प्रतिमा बनवाने की जिम्मेदारी लेने पर जतायी सहमति

वाहन मालिक ने गलती स्वीकार करते हुए नयी प्रतिमा बनवाने की जिम्मेदारी लेने पर सहमति जतायी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान बिरसा मुंडा की नयी प्रतिमा के निर्माण में होने वाला पूरा खर्च वाहन मालिक वहन करेगा. इसके लिए गुरुवार को वाहन मालिक ने मूर्तिकार को अग्रिम राशि प्रदान की. समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक माह के भीतर सीनी मोड़ पर नयी प्रतिमा स्थापित कर दी जायेगी. आपसी सहमति के बाद वाहन को छोड़ दिया गया. इस दौरान आदिवासी भूमिज मुंडा समाज के दिवाकर सरदार, रंजीत सरदार, एमपी सरदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

सीनी मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और हाइमास्ट की मांग

समाज के सदस्यों ने जिला प्रशासन से सीनी मोड़ चौक पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्पीड ब्रेकर, हाइमास्ट लाइट और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >