सरायकेला-खरसावां में डीसी के निर्देश पर बीडीओ-सीओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर अलग-अलग प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता, साफ-सफाई, बिजली-पानी, स्टाफ उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया.

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों द्वारा अपने अधीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और कामकाज की स्थिति की पॉइंटवाइज समीक्षा करते हुए केंद्रों में मौजूद संसाधनों का आकलन किया गया. 

मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया गया जायजा 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा केंद्रों में भर्ती मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, जरूरी दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति, बिजली आपूर्ति, पीने के पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया. साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की गई और निर्धारित समय के हिसाब से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा जनरेटर और इनवर्टर की कार्यशीलता, एम्बुलेंस की उपलब्धता, चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम और अन्य स्टाफ की उपलब्धता की समीक्षा की गई. रोस्टर को मानना और ओपीडी/आईपीडी संचालन, लैब जांच सुविधाएं और जरूरी उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. 

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की प्राथमिकता 

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन को सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है. इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और जरूरी सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवा गुणवत्ता, जवाबदेही और समय से इलाज की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >