seraikela kharsawan news: 1600 मी दौड़ में बालिका में बासंती व बालक में सोमाय बने विजेता

खूंटपानी: गाड़ा राजाबासा में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विधायक दशरथ गागराई ने पुरस्कृत किया

खरसावां. खूंटपानी प्रखंड के गाड़ा राजाबासा में मागे परब पर बानरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस दौरान अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड में सोमाय बोदरा व बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में बांसती कालुंडिया, सामान्य ज्ञान में तुलसी बानरा, रिकाॅर्ड डांस में मनोज कुमार विजेता बने. साथ ही हंडी फोड़, तीन पैर की दौड़, मेंढक रेस समेत कई खेलों का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

जीवन में कला-संस्कृति व खेल का विशेष स्थान : गागराई

विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमारे जीवन में कला, संस्कृति व खेल का विशेष स्थान है. कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाएं प्रोत्साहित होकर आगे बढ़ती हैं. उन्होंने क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. साथ ही राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी. लोगों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. इस दौरान बासंती गागराई, भगवान बानरा, रंजनी बानरा, जयश्री बानरा, मेरी तुबिड, मरकुश लेयागी, प्रधान हेम्ब्रम, डिबार हेम्ब्रम, सोमाय गोप, मनोज कुमार बानरा, चोन्डे बानरा, भीम बानरा, सिफाई बानरा, मोहन सिंह बानरा, बामिया गोप, दुर्गा बानरा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >