Seraikela Kharsawan : कुचाई में किशोरी की हत्या मामले में मामी व उसकी बहन गिरफ्तार

कुचाई में किशोरी की हत्या मामले में मामी व उसकी बहन गिरफ्तार

खरसावां. कुचाई के अरुवां गांव में किशोरी भूमिका कुमारी (14) की हत्या मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि किशोरी के पिता बहादुर कुम्हार ने बच्ची की मामी विलासिनी कुम्हारिन व मामी की बहन सुकुरमनी कुम्हारिन के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का केस दर्ज कराया है. कुचाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सुकुरमनी कुम्हारिन मूल रूप से सोनाहातु (रांची) के ओड़ेदारू गांव की रहने वाली है. वह पिछले एक सप्ताह से अपनी बहन के घर अरुवां में रह रही थी. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि किशोरी भूमिका कुमारी व उसकी मामी विलासिनी कुम्हारिन के बीच अक्सर कहासुनी होती थी. बताया कि मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. मालूम हो कि भूमिका अपने ननिहाल में रह रही थी.

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, शव का हुआ पोस्टमार्टम:

भूमिका कुमारी की मौत की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को ही उसके परिजन टोंटो से कुचाई पहुंचे. मंगलवार की रात शव का पोस्टमार्टम नहीं होने से रातभर कुचाई में ही रुके रहे. बुधवार को सरायकेला में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी लोग अपने गांव चले गये. भूमिका के माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था. मंगलवार व बुधवार को दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा.

कुचाई में पढ़ाने की बात कह लायी थी मामी :

मृत किशोरी भूमिका मूल रूप से टोंटो थाना क्षेत्र के डूंडचु गांव (डोमासाड टोला) की रहने वाली थी. भूमिका कुमारी के पिता बहादुर कुम्हार ने बताया कि करीब छह माह से वह अरुवां गांव में अपने ननिहाल रह रही थी. भूमिका को उसकी मामी (विलासिनी कुम्हारिन)करीब छह माह पूर्व ही कुचाई के किसी स्कूल में पढ़ाने की बात कहकर अपने साथ लेकर आयी थी. लेकिन अबतक उसे किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं कराया था. मंगलवार को भूमिका का शव संदिग्ध अवस्था में अरुवां में मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >