अश्वनी सिंहदेव बने चुनाव संचालन समिति के प्रखंड संयोजक

सरायकेला पूर्वी मंडल में भाजपा के चुनाव संचालन समिति का गठन हुआ.

सीनी:खूंटी लोकसभा व खरसावां विधानसभा के अंतर्गत सरायकेला पूर्वी मंडल में भाजपा के चुनाव संचालन समिति का गठन हुआ. इसमें सर्वसम्मति से अश्वनी सिंहदेव को चुनाव संचालन समिति के प्रखंड संयोजक के रूप में व तपन डोगरा को सह संयोजक बनाया गया. जबकि कार्यालय प्रभारी में रंगलाल प्रसाद, दुर्योधन प्रधान को दायित्व दिया गया. वाहन प्रभारी में मुरलीधर प्रधान, मनोज कुमार मुखी, निरंजन सिंह, शिवनंदू कौर को बनाया गया. जबकि वाहन प्रचार-प्रसार प्रभारी में रमेश मोदी, बहादुर महतो, मीडिया प्रभारी में मुकेश प्रधान, राजेंद्र प्रधान, जबकि सूचना एवं जनसंपर्क अभियान का दायित्व मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन महतो को दिया गया. इसके साथ आदिवासी जनसंपर्क अभियान प्रमुख का दायित्व रमेश मोदी को, युवा जनसंपर्क अभियान में राजेंद्र प्रधान को, एससी मोर्चा जनसंपर्क अभियान में शंकर मुखी, महिला जनसंपर्क अभियान का दायित्व ममता देवी को दिया गया. सामाजिक संपर्क अभियान में अशोक कुमार महतो, जगत किशोर प्रधान, सोशल मीडिया में बबलू रविदास, अभिषेक लोहार को जिम्मेदारी सौंपी गयी. मौके पर विधानसभा प्रभारी अशोक षाड़ंगी, प्रखंड प्रभारी रामनाथ महतो, सह प्रभारी अभिषेक आचार्य व मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश महतो उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >