Seraikela Kharsawan News : एंटी क्राइम ड्राइव और पैदल मार्च बढ़ाया गया

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सरायकेला पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में बुधवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया.

सरायकेला.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सरायकेला पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में बुधवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया. इसके तहत पुलिस ने व्यवहार न्यायालय मोड़ के समीप वाहनों की जांच की. जांच के क्रम में हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच के साथ ही वाहनों की तलाशी भी की गयी. वाहन जांच के उपरांत एसडीपीओ ने पुलिस के साथ सरायकेला नगर में पैदल मार्च किया. एसडीपीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच और पैदल मार्च का आयोजन किया गया. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को बिना किसी डर भय के हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को क्षेत्र अंतर्गत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. इसके साथ ही लगातार एंटी क्राइम जांच के साथ नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के अभियान में जनता का काफी सहयोग प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरायकेला थाना द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि सार्वजनिक जगहों पर नशापान के मामलों में काफी कमी आयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों की बदौलत जनता का विश्वास बढ़ा है और काफी सहयोग भी मिल रहा है.इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार अपने दल बल के साथ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >