Seraikela Kharsawan News : डिवाइडर से टकरायी बाइक, रांची की युवती की मौत, जमशेदपुर का युवक गंभीर

रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक

चौका. टाटा-रांची मुख्य मार्ग एनएच-33 पर चौका थाना क्षेत्र स्थित मुखिया होटल के समीप रविवार भोर हुए सड़क हादसे में रांची की एक युवती की मौत हो गयी, जबकि जमशेदपुर का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. मृतका की पहचान रांची निवासी श्वेता कुमारी (24) के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक की पहचान जमशेदपुर निवासी निश्चय गोराई (26) के रूप में हुई. घायल युवक को जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. जानकारी के अनुसार निश्चय और श्वेता बाइक से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. रविवार भोर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी बाइक चौका थाना क्षेत्र के मुखिया होटल के समीप पहुंची, चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और सीधे डिवाइडर से जा टकरायी. इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चौका थाना को दी.

इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम

सूचना मिलते ही चौका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल टीएमएच रेफर किया. टीएमएच में इलाज के दौरान श्वेता कुमारी ने दम तोड़ दिया, जबकि निश्चय गोराई का इलाज आइसीयू में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >