Seraikela Kharsawan News : राजनगर : दो बाइक में टक्कर युवक और दो महिलाएं घायल

गेड़ासाई पुलिया के पास दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ीं

राजनगर. राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग पर टांगरानी और खैरकोचा गांव के बीच गेड़ासाई पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी. पुलिया के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. दोनों बाइक के सवार सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी. एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर लाया गया. यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. घायलों की पहचान राजनगर प्रखंड के जोटा गांव के प्रह्लाद सरदार (22), सोनामनी सरदार (43) व बैसाखी सरदार (35) के रूप में हुई. चिकित्सकों के अनुसार, घायल युवक और एक महिला की स्थिति गंभीर है, जबकि एक अन्य महिला की हालत स्थिर है.

चौका : दुर्घटना में बाइक सवार घायल

चौका. चौका थाना क्षेत्र में चौका-पातकुम सड़क मार्ग पर रुगड़ी गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान पालना गांव निवासी अशोक लायेक के रूप में की गयी है. घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे की है. घटना की सूचना पर आस-पास के लोग पहुंचे. इसकी सूचना चौका थाना व एम्बुलेंस को दी. सूचना पर चौका पुलिस व एम्बुलेंस पहुंची. घायल को इलाज के लिए पातकुम स्वास्थ्य केंद्र भेजा गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार अशोक लायेक चौका से पातकुम की ओर जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >