Seraikela Kharsawan News : पिकअप वैन के धक्के से ऑटो पलटी, फंसा चालक हुआ घायल
सरायकेला. कांड्रा मार्ग पर दुगनी पुलिस लाइन के समीप पिकअप वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी. इससे ऑटो पलट गयी और चालक मुकेश दास (35) उसमें फंस गया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया. यहां उसका उपचार चल रहा है. घटना बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे की है.
पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर:
मुकेश दास अपनी ऑटो लेकर सरायकेला की ओर आ रहा था. इसी दौरान दुगनी पुलिस लाइन के पास पीछे से आ रहे एक पिकअप वैन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गयी और चालक उसमें फंस गया. घटना के वक्त ऑटो में कोई सवारी नहीं रहने से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. राहगीरों ने तुरंत चालक को ऑटो से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने ऑटो को जब्त कर मामले की जांच में शुरू कर दी है.
तेज रफ्तार बाइक से गिरा युवक गंभीर ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
नोवामुंडी. जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे में 33 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना कोटगढ़ चौक के समीप की है. घायल की पहचान टोंटोपोसी गांव के बारबुरा टोला निवासी वीरेंद्र बालमुचू के रूप में हुई है. वीरेंद्र अपनी बाइक से गांव से कोटगढ़ साप्ताहिक हाट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोटगढ़ चौक के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और वे सड़क पर जा गिरे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण उसके चेहरे, माथे और घुटने पर गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाई. बाजार जा रहे स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए टाटा स्टील नोवामुंडी की एम्बुलेंस को सूचित किया. सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वीरेंद्र को तत्काल टीएमएच (नोवामुंडी अस्पताल) पहुंचाया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.