ACB in Action: सरायकेला एलआरडीसी ऑफिस की क्लर्क को 8000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ACB in Action: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला एलआरडीसी ऑफिस की महिला क्लर्क को 8000 रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है.

ACB in Action|सरायकेला, प्रताप मिश्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत ले रही एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. यह महिला कर्मचारी एलआरडीसी कार्यालय में लिपिक यानी क्लर्क है. एसीबी की टीम महिला क्लर्क को जमशेदपुर ले गई है.

जमीन का म्यूटेशन करने के बदले क्लर्क ने मांगी थी रिश्वत

सरायकेला में गुरुवार (27 जून) को एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर इस महिला क्लर्क को गिरफ्तार किया है. स्वागता नंदा नाम की इस महिला क्लर्क ने जमीन का म्यूटेशन करने के लिए रिश्वत की मांग की थी. स्वागता जब 8,000 रुपए रिश्वत ले रही थी, उसी समय एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद चेहरा छिपा रही थी महिला क्लर्क स्वागता नंदा

गिरफ्तारी के बाद जब स्वागता नंदा को एसीबी की टीम जमशेदपुर ले जाने के लिए ऑफिस से बाहर निकली, तो महिला क्लर्क ने अपने दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की. स्वागता की गिरफ्तारी के लिए एसीबी की टीम अपने साथ महिला पुलिसकर्मी को लेकर पहुंची थी.

सिंग सोय ने एसीबी में की थी एलआरडीसी ऑफिस की क्लर्क की शिकायत

दरअसल, सरायकेला-खरसावां जिले के सिंग सोय ने एक जमीन के म्यूटेशन का आवेदन किया था. इस आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए स्वागता नंदा ने सिंग सोय से रिश्वत की मांग की. सिंग सोय रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था. काफी मिन्नतों के बाद भी जब स्वागता उसकी जमीन का म्यूटेशन करने के लिए तैयार नहीं हुई, तो उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई.

सिंग सोय की शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने बिछाया ट्रैप

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिंग सोय की शिकायत की जांच करवाई. जांच में प्रथम दृष्टया उसकी शिकायत सही पाई गई. इसके बाद एसीबी की टीम ने स्वागता को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. एसीबी की योजना के तहत सिंग सोय स्वागता नंदा को रिश्वत देने के लिए एलआरडीसी ऑफिस पहुंचा.

स्वागता नंदा ने जैसे ही 8000 रुपए लिए, एसीबी ने किया गिरफ्तार

ऑफिस में मौजूद स्वागता नंदा को सिंग सोय ने 8,000 रुपए की रिश्वत दी. जैसे ही स्वागता ने ये रुपए सिंग सोय के हाथों से लिए, वहां पहले से सादे वेश में मौजूद एसीबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उसे धर दबोचा. टीम उसे जमशेदपुर ले गई है. अब आगे की पूछताछ और अन्य कार्रवाई वहीं होगी.

Also Read

रातू थाना के दारोगा को 35 हजार घूस लेते एसीबी ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

झारखंड मंत्रालय में एसीबी ने मारा छापा रिश्वत ले रहे दो कर्मियों को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >