सड़क पार करने में बाइक के धक्के से युवक की मौत

सरायकेला-राजनगर मार्ग के नोरोडीह के समीप सड़क हादसे के बाद रातभर सड़क किनारे युवक तड़पता रहा, जहां सुबह उसकी मौत हो गयी

सरायकेला-राजनगर मार्ग के नोरोडीह के समीप सड़क हादसे के बाद रातभर सड़क किनारे युवक तड़पता रहा, जहां सुबह उसकी मौत हो गयीसरायकेला. सरायकेला-राजनगर मार्ग पर नोरोडीह के समीप वाहन की चपेट में आकर सुरेश राणा (35) की मौत हो गयी. घटना शनिवार की रात आठ बजे की है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक सरायकेला के नोरोडीह में नगर पंचायत की ओर से बने फ्लैट में रहता था.

धक्का मारने के बाद चालक बाइक लेकर मौके से हुआ फरार

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम किसी काम से फ्लैट से बाहर निकला था. सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया. इसके बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. शनिवार की शाम हुई बारिश व घटनास्थल पर अंधेरा रहने से घायल सुरेश को कोई देख नहीं पाया और वह रातभर सड़क पर तड़पता रहा. रविवार की सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर गिरे सुरेश को देखा और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी और विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने में सहयोग किया. घटना के बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >