Seraikela Kharsawan News : दिनदहाड़े फायरिंग कर फाइनेंस कर्मी से 1.50 लाख रुपये की लूट

चांडिल. बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

चांडिल.

चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डेमडुबी में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. विरोध करने पर अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी क्षेत्र से कलेक्शन कर लौट रहा था. डेमडुबी के पास पहले से घात लगाकर खड़े बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक लिया. वहीं, रुपयों से भरा बैग छीनने लगे. कर्मी ने विरोध किया, तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी. इसके बाद बैग लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं. चश्मदीदों से पूछताछ की है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

बढ़ते अपराध से लोगों में उबाल

कपाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, छिनतई और ब्राउन शुगर की तस्करी जैसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का खौफ खत्म होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस दौरान लोग पूर्व ओपी प्रभारी लाल बिहारी के कार्यकाल को याद कर रहे हैं, जिनके समय में अपराधियों पर नकेल कसी हुई थी. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि अपराध पर लगाम नहीं लगी और सुरक्षा नहीं बढ़ी, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >