चांडिल : हाथी के हमले से एक घायल, रेफर

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के पानला के निकट रविवार को अहले सुबह हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पानला निवासी 60 वर्षीय दिगम महाली रविवार सुबह शौच के लिए पानला डैम के केनाल की ओर गया था. इस दौरान दिगम जैसे ही केनाल में उतरा झुंड से बिछड़ा […]

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के पानला के निकट रविवार को अहले सुबह हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पानला निवासी 60 वर्षीय दिगम महाली रविवार सुबह शौच के लिए पानला डैम के केनाल की ओर गया था.

इस दौरान दिगम जैसे ही केनाल में उतरा झुंड से बिछड़ा एक बच्च हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे दिगम को कमर में चोट आयी है. घायल दिगम को इलाज के लिए पहले चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >