सरायकेला व खरसावां प्रखंड 31 जनवरी तक होंगे खुले में शौचमुक्त

अनुमंडल परिसर में एसडीओ ने की बैठक , कहा सरायकेला : स्थानीय अनुमंडल परिसर में एसडीओ दीपक कुमार की अध्यक्षता में जिला के दो प्रखंड खरसावां व सरायकेला को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर बैठक संपन्न हुईं. बैठक में सरायकेला प्रखंड के छह पंचायत व खरसावां प्रखंड को 31 जनवरी तक खुले में शौचमुक्त […]

अनुमंडल परिसर में एसडीओ ने की बैठक , कहा

सरायकेला : स्थानीय अनुमंडल परिसर में एसडीओ दीपक कुमार की अध्यक्षता में जिला के दो प्रखंड खरसावां व सरायकेला को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर बैठक संपन्न हुईं. बैठक में सरायकेला प्रखंड के छह पंचायत व खरसावां प्रखंड को 31 जनवरी तक खुले में शौचमुक्त करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सरायकेला के बाकी आठ पंचायत को 31 मार्च तक खुले में शौचमुक्त करने का निर्णय लिया गया. बैठक में एसडीओ ने कहा कि शौचालय का प्रयोग करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाये.
साथ ही शौचालय के प्रयोग को लोगों के व्यवहार में लाये. एसडीओ श्री कुमार ने सरकारी स्तर से बनाये जा रहे शौचालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से कर दोनों प्रखंड को खुले में शौच मुक्त करने की बात कही. बैठक में खरसावां बीडीओ शशिंद्र बडाईक, सरायकेला बीडीओ विनय प्रकाश तिग्गा, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता एचके मिश्रा, जिला कॉर्डीनेटर विकास सिंह व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >