तीन अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, नहीं ली दवा

तीसरे दिन भी अपने नवजात को लेकर अनशन पर डंटी रहीं रसोई माताएंसरायकेला : झारखंड मध्याह्न् भोजन कर्मचारी संघ के बैनर तले रसोई माताओं की अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा. तीसरे दिन के अनशन के दौरान तीन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गयी. अविलंब सरायकेला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार […]

तीसरे दिन भी अपने नवजात को लेकर अनशन पर डंटी रहीं रसोई माताएं
सरायकेला : झारखंड मध्याह्न् भोजन कर्मचारी संघ के बैनर तले रसोई माताओं की अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा. तीसरे दिन के अनशन के दौरान तीन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गयी. अविलंब सरायकेला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार पहुंचे और उनकी जांच की.

अपने मांगों के समर्थन में लगभग डेढ़ सौ की संख्या में रसोई माता व संयोजिकाएं जिला मुख्यालय के समक्ष अनशन पर बैठी हैं. संघ के संरक्षक विशु हेंब्रम ने बताया कि तीन दिन बीतने के बावजूद अब तक मांगों को लेकर किसी प्रकार की सरकारी पहल नहीं की गयी है.

अगर अनशन के दौरान कुछ भी होता है तो इसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. उन्होंने कहा कि भले जान भी चला जाये, जब तक सरकारी स्तर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक अनशन जारी रहेगा. अनशन के तीसरे दिन सरायकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अनशनकारियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. इसके तहत अनशनकारियों की वजन, आंख आदि की जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >